पाकिस्तान अपनी दवा आपूर्ति के लिए भारत पर काफी हद तक निर्भर है। ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ पाकिस्तान (डीआरएपी) के अनुसार, भारत से आने वाली दवाएं और कच्चा माल (एपीआई) पाकिस्तान की 50-60% दवा ज़रूरतों को पूरा करते हैं। इनमें ऐंटी-कैंसर दवाएं, ऐंटी-रेबीज़ वैक्सीन, ऐंटी-स्नेक वेनम वैक्सीन, बायोलॉजिकल्स (मोनोक्लोनल ऐंटीबॉडीज़ और अन्य जैविक उत्पाद) शामिल हैं ।