'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट में भारत से अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नाराज़गी के कारण बताए गए हैं। इनमें दावों के बावजूद ट्रंप को भारत से पाकिस्तान वाले सीज़फायर का क्रेडिट न मिलना, नोबेल पुरस्कार के लिए भारत से समर्थन नहीं मिलना, कृषि-डेयरी बाज़ार तक अमेरिका की पहुंच के लिए भारत की न और भारत का रूसी तेल खरीदना शामिल है।