भारत से चीन तक आसमान में फैले बादल, 3500 Km लंबे बादल की तस्वीर स्पेस से हुई कैद
भारत के मौसम उपग्रह INSAT-3DS ने एक बेहद दुर्लभ दृश्य कैद किया है। इसमें करीब 3,500 किलोमीटर लंबी बादलों की पट्टी दिखाई दे रही है, जो पश्चिमी चीन और हिमालय से शुरू होकर मध्य भारत तक फैली हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, बादलों की यह पट्टी तेज़ मॉनसूनी तूफानों और ऊंचाई पर चलने वाली मज़बूत हवाओं के कारण बनी है।