भारत से छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी 2029 और वनडे विश्व कप 2031 की मेज़बानी: रिपोर्ट
द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद को लेकर भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2029 और वनडे विश्व कप 2031 की मेज़बानी पर खतरा मंडरा रहा है। बकौल रिपोर्ट, विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी दूसरे ऑप्शन के रूप में चुन सकता है। गौरतलब है, भारत-पाक एक-दूसरे के देश में जाकर मैच नहीं खेल रहे हैं।