भारत से तनातनी के बीच पाकिस्तान ने बढ़ाया ISI प्रमुख का कद
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान ने बुधवार को अपनी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद आसिम मलिक को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत से तनातनी के बीच पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। इससे पहले पाकिस्तानी मंत्री अताउल्लाह तरार ने भारत की ओर से हमले की आशंका जताई थी।