भारत से तनाव के बीच पाकिस्तानी उप-प्रधानमंत्री ने चीनी राजदूत से की मुलाकात
पहलगाम हमले के बाद भारत से तनाव बढ़ने के बीच पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में चीनी राजदूत जियांग ज़ेडोंग से मुलाकात की। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान डार और ज़ेडोंग ने क्षेत्रीय हालात पर बातचीत की और एक-दूसरे के साथ संचार और समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई।