भारत सी ने दलीप ट्रॉफी में भारत डी को 4 विकेट से हराया, 3 दिन में खत्म हुआ मैच
दलीप ट्रॉफी-2024 के दूसरे मैच में इंडिया सी ने शनिवार को इंडिया डी को 4 विकेट से हरा दिया और यह मुकाबला 3 दिन में समाप्त हो गया। इंडिया डी ने इंडिया सी को 233 रनों का लक्ष्य दिया था। मैच में 8 विकेट लेने वाले इंडिया सी के स्पिनर मानव सुथार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।