भारतीयों से प्रार्थना करते हैं कि 4 बच्चे पैदा करो और एक RSS को दे दो: धीरेंद्र शास्त्री
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने नागपुर (महाराष्ट्र) में एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, "जब भारत में...आपदा आती है तो लोग प्राण बचाकर भागते हैं लेकिन आरएसएस का एक-एक कार्यकर्ता प्राण बचाकर भागता नहीं...बल्कि लोगों के प्राण बचाता है।" उन्होंने कहा, "भारतीयों से प्रार्थना है कि 4 बच्चे पैदा करो और एक आरएसएस को दे दो।"