भारत से पहले किन देशों में हो चुके हैं Gen-Z आंदोलन? जानें क्या रहा परिणाम?
बांग्लादेश में 2024 में सरकारी नौकरियों में भेदभावपूर्ण आरक्षण नीति के खिलाफ आंदोलन हुआ था जिसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा था। नेपाल में 2025 में प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर Gen-Z आंदोलन के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी ओली को इस्तीफा देना पड़ा। थाईलैंड, केन्या, श्रीलंका, इंडोनेशिया और पेरू में भी भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन हुए थे।