भारत से भागकर कौनसे देश जाते हैं सर्वाधिक फरार अपराधी और वहां पकड़ना क्यों है मुश्किल?
भारत के सर्वाधिक अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग जाते हैं। अपराधी नेपाल को कम-जोखिम और सुरक्षित ठिकाना मानते हैं। भारतीय अधिकारियों को नेपाल भागे अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए जटिल कानूनी प्रक्रिया से गुज़रना पड़ता है जिसमें इंटरपोल वॉरंट शामिल है और उसके बाद ही नेपाली सरकार से सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।