भारत से भेजे गए आमों की खेप को USA ने लेने से किया मना, निर्यातकों को हुआ ₹4 करोड़ का नुकसान
अमेरिका में अधिकारियों ने हवाई मार्ग से भेजे गए आमों की कम-से-कम 15 भारतीय खेपों को दस्तावेज़ों में खामियों के कारण खारिज कर दिया है। उन्होंने निर्यातकों को निर्देश दिया कि वे या तो अमेरिका में माल को नष्ट कर दें या फिर इसे लौटा दें। निर्यातकों के मुताबिक, इससे उन्हें लगभग $500,000 (₹4.2 करोड़ से अधिक) का नुकसान हुआ।