भारत से संघर्ष की आशंका के बीच पाकिस्तान ने कराची और लाहौर का एयर स्पेस किया 'बंद'
भारत से संघर्ष की आशंका के बीच पाकिस्तान ने अपने सबसे बड़े 2 शहरों कराची और लाहौर का एयर स्पेस आंशिक रूप से बंद कर दिया है। कराची-लाहौर का एयर स्पेस 31-मई तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा था, "अल्लाह करे कि संघर्ष ना हो।"