भारत से संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र
भारत से संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने शनिवार दोपहर 12 बजे तक के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पेशावर जाने वाली पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस की फ्लाइट जो उसके हवाई क्षेत्र में अंतिम उड़ान थी, उसे क्वेटा (बलूचिस्तान) के ऊपर से गुज़रना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के 3 एयरबेस को निशाना बनाया है।