भारत से सोलर आयात पर US की बड़ी कार्रवाई, ऐंटी-डंपिंग शुल्क कई गुना बढ़ा
अमेरिका ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आने वाले सोलर सेल और पैनलों पर भारी ऐंटी-डंपिंग और काउंटरवेलिंग शुल्क लगाने का फैसला किया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारतीय उत्पादकों पर 123.04% तक ऐंटी-डंपिंग मार्जिन और 126.09% की दर से काउंटरवेलिंग ड्यूटी लगाई है। गौरतलब है, यह कार्रवाई सस्ते आयात और अनुचित सरकारी सब्सिडी के आरोपों के बाद की गई।