भारत से सबसे अधिक निर्यातित उत्पाद बना स्मार्टफोन, ₹2 लाख करोड़ का हुआ व्यापार
इंडिया सेल्युलर ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स असोसिएशन के अनुसार, 2024-25 में स्मार्टफोन भारत से सबसे अधिक निर्यात होने वाला उत्पाद बन गया है। स्मार्टफोन ने ₹2 लाख करोड़ का व्यापार किया है जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में दर्ज ₹1.29 लाख करोड़ से 55% अधिक है। स्मार्टफोन ने निर्यात के मामले में हीरे व पेट्रोलियम उत्पादों को भी पीछे छोड़ दिया है।