भारत से हार के बाद पाकिस्तान का कोचिंग स्टाफ किया जाएगा बर्खास्त: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद और कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों को बर्खास्त कर दिया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, पीसीबी इस पद के लिए संभवतः पूर्व खिलाड़ियों पर विचार करेगा। गौरतलब है कि मेज़बान पाकिस्तान टॉप- 4 की रेस से बाहर हो गया है।