भारत से 1.75 लाख लोग कर सकेंगे हज यात्रा, सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय समझौते पर लगी मुहर
भारत और सऊदी अरब ने 2027 की हज यात्रा के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत 1,75,025 भारतीयों को हज यात्रा की अनुमति मिलेगी। केंद्रीय-मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब के मंत्री तौफीक बिन फौजान अल रबिया के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों ने यात्रियों की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने पर सहमति जताई।