भारत समेत 50 देश टैरिफ कम करने के इच्छुक हैं: अमेरिकी अधिकारी
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीअर ने कहा है कि भारत समेत 50 देश राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नीति के तहत टैरिफ कम करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, "करीब 50 देशों ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया है। इनमें अर्जेंटीना, वियतनाम, भारत और इज़राइल ने इच्छा जताई कि वे राष्ट्रपति की नीति के अनुरूप अपने टैरिफ/नॉन-टैरिफ को कम करेंगे।"