भारत समेत कई देशों में 1 घंटे तक YouTube डाउन रहने के बाद कंपनी ने जारी किया बयान
भारत, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ब्राज़ील समेत कई देशों में बुधवार सुबह करीब 1 घंटे तक यूट्यूब की सेवाएं ठप रहने के बाद कंपनी ने बयान जारी किया है। 'टीम यूट्यूब' ने बताया कि रिकमेंडेशन सिस्टम में गड़बड़ी के चलते वीडियो नहीं दिख रहे थे (जिनमें होमपेज/यूट्यूब ऐप/यूट्यूब म्यूज़िक/यूट्यूब किड्स शामिल हैं) व अब इसे सुलझा लिया गया है।