भारत सरकार किस तरह कर रही है यमन में निमिषा प्रिया की फांसी रुकवाने में मदद?
विदेश मंत्रालय ने यमन में हत्या की दोषी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी रुकवाने के प्रयासों को लेकर कहा है, "हमने कानूनी सहायता प्रदान की है और परिवार की सहायता के लिए एक वकील नियुक्त किया है।" मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समाधान निकालने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं।