भारत सरकार तय करेगी कि टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाक जाएगी या नहीं: राजीव शुक्ला
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि भारत सरकार इस बात का फैसला करेगी कि भारतीय टीम अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं। इससे पहले 'जियो न्यूज़' ने दावा किया था कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी विमेन्स टी20 विश्व कप-2024 के फाइनल में बीसीसीआई सचिव जय शाह से दुबई में मिलेंगे।