भारत सरकार ने एशिया कप के लिए पाकिस्तानी हॉकी टीम को भारत आने की दी मंज़ूरी: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान की हॉकी टीम को भारत आने की मंज़ूरी दे दी है। वहीं, भारत सरकार के इस फैसले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की वीज़ा की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि एशिया कप का आयोजन बिहार के राजगीर में 27 अगस्त से 7 सितंबर तक होगा।