भारत सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर क्यों घटाई एक्साइज़ ड्यूटी?
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के सरकार के फैसले की सराहना की और इसे 'टाइमली, साहसिक और दूरदर्शी' फैसला बताया। उन्होंने कहा, "कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच सरकार के पास केवल दो विकल्प थे। सरकार ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए खुद पर वित्तीय बोझ उठाने का फैसला किया।"