भारत सरकार पर गलत बयान को लेकर ज़करबर्ग को समन भेजेगी संसदीय समिति
मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग के 'कोविड-19 के बाद भारत सहित अधिकांश देशों की मौजूदा सरकार 2024 में चुनाव हार गईं' बयान को लेकर भारत की संसदीय समिति मेटा को समन भेजने की तैयारी कर रही है। इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "किसी भी लोकतांत्रिक देश में गलत जानकारी देश की छवि को खराब करती है।"