भारत हॉकी सेमीफाइनल में जर्मनी से हारा, ओलंपिक्स में लगातार दूसरी बार खेलेगा कांस्य पदक मैच
पेरिस ओलंपिक्स 2024 में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी ने भारत को 3-2 से हरा दिया है। भारत अब ओलंपिक्स में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक मैच खेलेगा। कांस्य पदक मैच में 8 अगस्त (गुरुवार) को भारत का सामना स्पेन से होगा। वहीं, जर्मनी और नीदरलैंड्स के बीच पुरुष हॉकी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।