भारत हमारा सबसे बड़ा बाज़ार बन सकता है: GPT-5 के लॉन्च के दौरान ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन
जीपीटी-5 के लॉन्च के दौरान ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा है, "भारत हमारे लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार है और यह जल्द ही सबसे बड़ा बाज़ार बन सकता है।" उन्होंने कहा, "यह बाज़ार बेहद तेजी से बढ़ रहा है और भारत के लोग एआई का उपयोग जिस तरह कर रहे हैं वह वाकई अद्भुत है।"