भारतगैस का नया हल्का LPG सिलिंडर लॉन्च, बाहर से ही दिख जाएगी कि कितनी बची है गैस
BPCL ने प्रीमियम ग्राहकों के लिए 'Bharatgas Lite ZIP' सेवा शुरू की है जिसके तहत ग्राहकों को बिना किसी झंझट के तुरंत नया एलपीजी कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी दी जाएगी। इसमें नए कंपोज़िट सिलिंडर इस्तेमाल होंगे जो पारंपरिक सिलिंडरों के मुकाबले हल्के हैं। इसमें ज़ंग नहीं लगता और बाहर से ही दिख जाएगा कि सिलिंडर में कितनी गैस बची है।