भारतपे धोखाधड़ी केस में अश्नीर के परिवार के सदस्य को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार: रिपोर्ट
'मनीकंट्रोल' के अनुसार, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भारतपे के फंड से जुड़े कथित धोखाधड़ी केस में कंपनी के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर के परिवार के दीपक गुप्ता नामक सदस्य को गिरफ्तार किया है। दीपक गुप्ता, अश्नीर की पत्नी माधुरी ग्रोवर की बहन के पति हैं। इस केस में ईओडब्ल्यू ने अगस्त में पहली गिरफ्तारी की थी।