भारतपे समूह की कंपनी को ऑनलाइन भुगतान सेवाओं के लिए रिज़र्व बैंक की मिली मंज़ूरी

भारतपे समूह की कंपनी रेज़िलिएंट पेमेंट्स को ऑनलाइन भुगतान सेवाएं मुहैया कराने के लिए आरबीआई से अंतिम मंज़ूरी मिल गई है। रेज़िलिएंट पेमेंट्स के सीईओ संदीप इंदुरकर ने कहा, "कंपनी भुगतान ब्रैंड 'भारतपेX' के तहत अपने ऑनलाइन कारोबार को आकार देगी।" उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए 'मर्चेंट-फर्स्ट' भुगतान मंच बनाने की हमारी योजनाओं में तेज़ी लाने का रास्ता आसान करेगा।"

Load More