भ्रष्टाचार के आरोप में कम्युनिस्ट पार्टी से निकाले गए चीन के 2 पूर्व रक्षा मंत्री
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने देश के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों ली शांगफू और वेई फेंगे को भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पार्टी से निकाल दिया है। दोनों पूर्व मंत्रियों पर पार्टी के अनुशासन के उल्लंघन का आरोप भी लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शांगफू और फेंगे को भ्रष्टाचार के इन मामलों में उम्रकैद की सज़ा हो सकती है।