भालुओं ने दुकान में घुसकर खाया दही, गटके कोल्ड ड्रिंक, CCTV में कैद हुआ राजस्थान का मामला
राजस्थान के माउंट आबू में एक मादा भालू अपने 2 शावकों के साथ एक डेयरी दुकान में घुस गई और जमकर उत्पात मचाया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। भालुओं ने फ्रिज खोलकर दही खाया और कोल्ड ड्रिंक भी पी। बकौल रिपोर्ट्स, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई मदद नहीं मिली।