सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'भूल भुलैया-3' ने रिलीज़ के दो दिनों में ₹72 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का दूसरे दिन का अनुमानित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब ₹36.50 करोड़ रहा है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ₹35.50 करोड़ की कमाई की थी। गौरतलब है कि 1 नवंबर को भूल भुलैया-3 सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है।