भूलकर भी न खाएं यह मांगुर मछली, खाने से हो सकता है कैंसर; भारत में लग चुका है बैन
एनजीटी ने 2000 में पर्यावरणीय असंतुलन के चलते थाई मांगुर मछली पर बैन लगाया था। अलीगढ़ (यूपी) फिशरीज़ डिपार्टमेंट की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. प्रियंका आर्या ने बताया है कि इसके सेवन से शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स प्रवेश करते हैं जो गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मछली में कैंसर कारक तत्व भी पाए जाते हैं।