भेलपुरी बेचकर अयोध्या में ज़रूरतमंद बच्चों को पढ़ा रहे 'भेलपुरी वाले बाबा'
अयोध्या (यूपी) की काशीराम कॉलोनी में रहने वाले 'भेलपुरी वाले बाबा' के नाम से मशहूर राधेश्याम विश्वकर्मा ज़रूरतमंद बच्चों के लिए 'बाबाजी की पाठशाला' चला रहे हैं। राधेश्याम भेलपुरी बेचकर बच्चों को शिक्षा व खाना उपलब्ध कराते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, राधेश्याम ने देखा कि कॉलोनी के अधिकतर बच्चे शिक्षा से वंचित हैं जिसके बाद उन्होंने यह मुहीम शुरू की।