राजस्थान में पिकअप में विस्फोट, उड़े परखच्चे और ढह गईं दीवारें; एक की मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले में कथित विस्फोटक से भरी एक पिकअप में ज़ोरदार धमाका हो गया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका इतना तेज़ था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए जबकि आसपास की दीवारें ढह गईं और इमारतों में दरारें भी आ गईं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Load More