भीलवाड़ा में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने भागते समय पहना उसका लहंगा, लोगों ने काटे बाल
भीलवाड़ा (राजस्थान) में रात के अंधेरे में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक ने भागते समय उसका लहंगा-चुनरी पहन ली जिसके बाद लोगों ने पकड़कर उसे पीटा और रस्सी से बांधकर बाल काट दिए। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवक का कुछ समय पहले से ही महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।