महाराष्ट्र में फर्ज़ी पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी बनकर कारोबारी से वसूले ₹2 लाख, 5 गिरफ्तार
महाराष्ट्र के भिवंडी में 7 लोगों द्वारा फर्ज़ी पुलिस और कॉपीराइट अधिकारी बनकर घी कारोबारी से ₹2 लाख वसूलने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारोबारी को मिलावट का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की धमकी भी दी। असलियत का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 2 फरार हैं।