भिवंडी में 4 मंज़िला बिल्डिंग ढहने से अब तक हुई 10 लोगों की मौत, मालिक व ठेकेदार पर FIR दर्ज
भिवंडी (महाराष्ट्र) में गुरुवार रात 4 मंज़िला कोहिनूर बिल्डिंग ढहने से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हैं। मामले में निज़ामपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की शिकायत पर बिल्डिंग के मालिक व रिपेयर का काम करने वाले ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। स्थानीय नगर निगम ने इस बिल्डिंग को खतरनाक घोषित किया था।