भुवनेश्वर कुमार ने IPL में रचा एक और इतिहास, बने 200 मैच खेलने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़
आईपीएल-2026 में आरसीबी के गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने गुरुवार को एलएसजी के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक इतिहास रच दिया। 36-वर्षीय भुवनेश्वर इस लीग के इतिहास में 200 मैच खेलने वाले पहले पेसर बन गए हैं। भुवनेश्वर ने 2011 में पहला आईपीएल मुकाबला खेला था और वह इस लीग में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज भी हैं।