भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, बने आईपीएल के सबसे सफल तेज़ गेंदबाज़

आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में बतौर तेज़ गेंदबाज़ सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने आईपीएल-2025 के मैच में सोमवार रात एमआई के खिलाफ 1 विकेट झटककर यह इतिहास रचा। वह आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ भी बन गए हैं और उन्होंने 179 मैचों में 184 विकेट झटके हैं।

Load More