भुवनेश्वर में विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2028 की मेज़बानी करेगा भारत
भारत को पहली बार विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेज़बानी के अधिकार सौंपे गए हैं। इसका आयोजन 2028 में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में होगा। यह फैसला पोलैंड में हुई विश्व एथलेटिक्स परिषद की बैठक में लिया गया है। गौरतलब है कि विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 की मेज़ाबानी 20-22 मार्च तक पोलैंड स्थित तोरून में की जा रही है।