भाषा नफरत नहीं बल्कि प्रेम फैलाती है: महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर कुमार विश्वास
कवि कुमार विश्वास ने महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर कहा है, "भाषा नफरत नहीं फैलाती बल्कि प्रेम फैलाती है। मेरी मां (हिंदी भाषा) और मौसियां मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ सभी बहुत समृद्ध भाषाएं हैं।" उन्होंने कहा, "लोगों को इस पर नफरत नहीं फैलानी चाहिए। मैं आशा करता हूं कि यह विवाद जल्दी थम जाए।"