भीषण गर्मी के प्रकोप से खुद को कैसे बचाएं? घर में अपनाएं ये 5 उपाय
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) यूपी के मुताबिक, गर्मी के मौसम में घर के अंदर का वातावरण भी स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। एनएचएम यूपी ने कहा, "हल्के और सूती कपड़े पहनें, घर में हवा का आवागमन बनाए रखें, ठंडे पेय जैसे नींबू पानी, छाछ पिएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का कम उपयोग करें और दोपहर के समय खिड़कियों पर पर्दे लगाएं।"