भीषण गर्मी के बीच देश में बिजली मांग नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, 2 दिन में दूसरी बार टूटा रिकॉर्ड
भीषण गर्मी के बीच भारत में बिजली की मांग लगातार रिकॉर्ड बना रही है। शुक्रवार (24-अप्रैल) को बिजली की पीक डिमांड 252.07 गीगावाट के नए रिकॉर्ड पर पहुंची थी जो शनिवार को पार करते हुए पीक डिमांड 256.11 गीगावाट तक पहुंच गई। इस बीच, बिजली मंत्रालय ने इस गर्मी में पीक डिमांड 270 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान जताया है।