भीषण गर्मी के बीच नोएडा में 3 दिनों में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए 75 शव: सीएमओ
गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया है कि 18-20 जून के बीच पोस्टमॉर्टम के मामलों में वृद्धि हुई है और यह वृद्धि काफी अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर प्रतिदिन 7-8 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जाते हैं लेकिन इन तीन दिनों में 75 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए।