भीषण गर्मी के बीच नासिक में कुएं में उतरकर पानी निकाल रही महिला, वीडियो आया सामने
भीषण गर्मी के बीच पानी की कमी की वजह से नासिक (महाराष्ट्र) के चोलमुख गांव में कुएं में उतरकर महिला पीने का पानी निकाल रही है जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कुएं के अंदर पानी की मात्रा बहुत कम है और महिला कुएं में उतरकर लोगों के लिए पानी इकट्ठा कर रही है।