भीषण गर्मी के बीच भारत में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग
बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को भारत की बिजली मांग 252.07 गीगावाट के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले मई 2024 में 250 गीगावाट बिजली मांग का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। बिजली मंत्रालय ने इस साल के गर्मी के मौसम के लिए 270 गीगावाट की अधिकतम बिजली मांग का अनुमान लगाया था।