भीषण गर्मी के बीच मक्का में अब तक हो चुकी है 90 भारतीयों समेत 922 हज यात्रियों की मौत: रिपोर्ट्स
न्यूज़ एजेंसी 'एएफपी' की रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण गर्मी के बीच सऊदी अरब के मक्का में अब तक 922 हज यात्रियों की मौत हो चुकी है जिनमें से कम-से-कम 600 हज यात्री मिस्र के हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में इंडोनेशिया के 144, भारत के 90, पाकिस्तान के 35 और ईरान के 11 हज यात्री भी शामिल हैं।