भीषण गर्मी में दोपहर 11 से 3 बजे तक बाहर निकल रहे हैं तो किन चीज़ों को रखें अपने साथ?

न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया कि भीषण गर्मी में दोपहर 11-3 बजे तक बाहर निकलना पड़े तो 3-चीज़ें ज़रूर साथ रखें। उन्होंने कहा, "पानी की बोतल व एक कपड़ा रखें...कपड़े को गीला करके कलाई/गर्दन के पीछे रखें...इससे सर्कुलेटिंग ब्लड थोड़ा ठंडा होगा जिससे शरीर को राहत मिलेगी। पानी की बोतल में चुटकीभर नमक डालकर...या ORS रखें और छाता ज़रूर लें।"

Load More