भीषण गर्मी में भी क्यों ठंडे रहते हैं सऊदी अरब के मक्का में लगे पत्थर?
सऊदी अरब के मक्का शरीफ में खान-ए-काबा के इर्द-गिर्द लगे सफेद संगमरमर के पत्थर भीषण गर्मी में भी ठंडे रहते हैं। सऊदी के जनरल प्रेज़ीडेंसी के मुताबिक, फर्श की खास ठंडक का श्रेय खान-ए-काबा में इस्तेमाल हुए संगमरमर की गुणवत्ता को जाता है। यह संगमरमर सूर्य की किरणों को परावर्तित करता है जिसके चलते यह हमेशा ठंडा बना रहता है।